वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एडूरोम (एजुकेशनल रोमिंग) की सुविधा का शुभारम्भ आज कुलपति प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने किया। विश्व की 60 हजार शिक्षण संस्थाएं एवं भारत की 200 से अधिक शिक्षण संस्थाएं एडूरोम की सदस्य है। बीएचयू भी इसका सदस्य बन गया है। विश्व के 60 हजार शिक्षण संस्थाओं में जब बीएचयू का कोई भी शिक्षक, अधिकारी व छात्र जाता है तो वह बीएचयू द्वारा दिए गये लागइन व पासवर्ड से ही बिना किसी खर्च के इण्टरनेट सुविधा का लाभ ले सकता है।

No comments:
Post a Comment