side2

Saturday, 8 July 2017

वाराणसी : सावन के मद्देनजर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षे

वाराणसी : सावन के मद्देनजर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी थे। बाबा दरबार को जाने वाले कांवरियों के रास्ते दुरुस्त न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्देशित किया कि शहरी इलाकों में बाबा दरबार तक जाने वाले रास्ते, जिनपर कांवरियों का आना-जाना होगा, उनपर रेड कार्पेट बिछाई जाए। इसके अलावा वीआईपी दर्शन के लिए समय निश्चित हो। हर वक्त वीआईपी दर्शन संभव नहीं होगा।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने 10 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह में कावरियों को हर संभव मदद व उनकी सुरक्षा व्यवस्था का आदेश दिया। दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से त्रिपुरा भैरवी होते हुए सरस्वती फाटक, खोवा गली के रास्ते ज्ञानवापी सहित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र तक के पूरे क्षेत्र का उन्होंने निरीक्षण किया। हालाकि मंत्री के निरीक्षण के दौरान पहले बाबा के दर पर खड़े श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ा। मंत्री ने नगर निगम के अफसरों को कांवरियों के लिए निर्धारित रास्तों में सफाई व्यवस्था के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था को मुकम्मल करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब रेड कार्पेट बिछाई जाए तो उसमें फंस कर कांवरिया चोटिल न होने पाएं, यह भी ध्यान देकर सुनिश्चित करना होगा। मंत्री ने माना कि विकास कार्यो के चलते नगर में कई सड़कें अभी भी गढ्डामुक्त नहीं हुई हैं। भरोसा दिया कि विकास कार्य जैसे-जैसे पूरे होते जाएंगे, सड़कें भी उसी के सापेक्ष बनती जाएंगी।

No comments:

Post a Comment