side2

Tuesday, 25 July 2017

भेलूपुर पुलिस ने पकडे नाबालिग सहित चार बाईक चोर, चोरी की चार बाईक बरामद


बनारस। जनपद में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए किये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत भेलुपूर पुलिस को एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब महमूरगंज क्षेत्र से वाहन चोरी गिरोह के चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। जिसमें एक अभियुक्त नाबालिग है।पकड़ा गया नाबालिग अभियुक्त पहले चाय की दूकान पर काम करता था। पकडे गये चोरों के पास से चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है। फिलहाल सभी को सम्बंधित धारा में जेल भेजा दिया गया है।

वाहन चेकिंग में पकडाए शातिर बाईक चोर

घटना का अनावरण करते हुए एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ सी गयी हैं। जिसपर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों को एलर्ट किया गया है। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके बताये स्थान से चार मोटरसाइकिल सहित एक स्कूटी बरामद की है।



मास्टर की से चुराते थे गाड़ियां

गिरफ्तार अभियुक्तगण आशुतोष सिंह,अजय पाल, सौरभ मिर्जापुर निवासी व रंजन हरिजन मिर्जामुराद के रहने वाले हैं और काफी शातिर तरीके से मास्टर की के ज़रिये गाड़ियों का लाक खोलकर उन्हें चुरा लेते थे। उसके बाद उनकी नंबर प्लेट और कुछ गाड़ियों का चेसिस नंबर भी बदल कर उन्हें बेच देते थे।



चाय की दूकान पर काम करने वाला बना शातिर चोर

पकडे गये अभियुक्तों में एक अभी नाबालिग है। जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। एसपी सिटी के अनुसार युवक पहले चाय की दूकान पर काम करता था बाद में अपराधियों के टाच में आकर वह भी शातिर चोर बन गया और बाईक चोरी करने लगा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के अभी कुछ सदस्य फरार भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment